सोमवार, 18 फ़रवरी 2019

परिचय

डॉ. नागेश पांडेय संजय'  
 जन्म : 02.07.1974 (खुटार,शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश)                                                                                  
आत्मज : श्रीमती निर्मला पांडेय एवं श्री बाबूराम पांडेय
शिक्षा : एम. ए. (हिंदी, संस्कृत,दर्शन शास्त्र); एम. कॉम; एम. एड.; पी-एच.डी.(बाल साहित्य के समीक्षा सिद्धांत);  यू. जी. सी. नेट यू.पी. स्लेट (हिंदी); यू.पी. स्लेट (शिक्षा शास्त्र)                
वृत्ति : प्राध्यापक
प्रकाशित पुस्तकें :
कविता संग्रह : तुम्हारे लिए
आलोचना : बाल साहित्य के प्रतिमान, बाल साहित्य : सृजन और समीक्षा, बाल साहित्य का शंखनाद, समकालीन बाल साहित्य की दिशा : डॉ. शकुंतला कालरा 
उपन्यास : टेढ़ा पुल (कन्नड़ में डोकु सेतुवे, ओड़िया में बंका पुल और अंग्रेजी में The Serpentine Bridge शीर्षक से प्रकाशित)
बाल कहानी संग्रह : नेहा ने माफी मांगी, आधुनिक बाल कहानिया, अमरूद खट्टे हैं, मोती झरे टप-टप, अपमान का बदला, भाग गए चूहे, दीदी का निर्णय, मुझे कुछ नहीं चाहिए, यस सर, नो सर (कन्नड़ में भी प्रकाशित), सूझ बूझ की कहानियाँ, नटखट बाल कहानियाँ
बाल एकांकी संग्रह : छोटे मास्टरजी
शिशुगीत संग्रह : चल मेरे घोड़े, अपलम चपलम, लारी लप्पा (उड़िया में भी प्रकाशित), बंदर मामा का तरबूज, चालू लालू, आओ गाओ अक्षर गीत 
बाल कविता  संग्रह : यदि ऐसा हो जाए, रोचक बाल कविताएं 
बाल पहेलियां: जो बूझे वह चतुर सुजान 
चित्र पुस्तक : कद्दू की दावत, पीठ पर बस्ता
• अनूदित पुस्तकें : लारी लप्पा (ओड़िया), यस सर नो सर (कन्नड़), डोकु सेतुवे (कन्नड़), बंका पुल (ओड़िया), The Serpentine Bridge (अंग्रेजी), बणकदार पुल (मराठी), बांगो पुल (नेपाली)।
संपादित संकलन : न्यारे गीत हमारे, किशोरों की श्रेष्ठ कहानियाँ, बालिकाओं की श्रेष्ठ कहानियाँ, इंद्रधनुषी बाल कहानियाँ, ग्रामीण परिवेश की बाल कहानियाँ, श्रेष्ठ बाल पहेलियाँ, चाईं माईं खेलो
इसके अतिरिक्त पत्रिका बाल प्रभाका संपादन

पुरस्कार-सम्मान :
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा सर्जना पुरस्कार, चिल्ड्रंस बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली, भारतीय बाल कल्याण संस्थान, कानपुर, काव्य वीणा सम्मान, कोलकाता, हरप्रसाद पाठक स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार, मथुरा,  निरंकारदेव सेवक बाल साहित्य समीक्षक शिरोमणि सम्मान, बरेली, बाल वाटिका बाल साहित्य आलोचना सम्मान, भीलवाड़ा, ओडिया शिशु साहित्य गवेषणा परिषद, भद्रक द्वारा बालसाहित्य गवेषणा सम्मान, बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र, भोपाल द्वारा शिवनारायण सूर्यवंशी बालसाहित्य सम्मान, शकुंतला सिरोठिया बाल साहित्य पुरस्कार, प्रयाग, नागरी बाल साहित्य संस्थान, बलिया द्वारा राम सिंहासन सहाय मधुरबाल साहित्य पुरस्कार, बालकन जी बारी इंटरनेशनल, नई दिल्ली द्वारा राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा कवि सम्मान, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा श्रेष्ठ बाल साहित्य साधना हेतु उमाकांत मालवीय बाल साहित्य सम्मान, बाल साहित्य संस्कृति कला विकास संस्थान, बस्ती द्वारा बाल काव्य रत्न उपाधि, नेपाल बाल साहित्य समाज, काठमांडू द्वारा बालसाहित्य सम्मान, भाऊराव देवरस सेवा न्यास, लखनऊ द्वारा प्रताप नारायण मिश्र युवा बाल साहित्यकार सम्मान, बालगंगा, जयपुर द्वारा माला देवी बाल साहित्य सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ, लखनऊ से मानवाधिकार रत्न सम्मान, सृजन सम्मान, समन्वय, सहारनपुर, उत्तराखंड बाल साहित्य संस्थान, बालप्रहरी, अल्मोड़ा से बालसाहित्य समीक्षाश्री सम्मान, साहित्य मंडल, नाथद्वारा, स्पेनिन सम्मान, रांची, साहित्य वेदिक सम्मान, कर्नाटक, आकाशगंगा साहित्य सम्मान, लखनऊ इत्यादि सौ से अधिक पुरस्कार/सम्मान प्राप्त।

संपादित पत्रिकाएं :
● बाल दर्शन (मासिक), कानपुर 1991 से 1994 तक ● बाल साहित्य समीक्षा (मासिक) के डॉ. रोहिताश्व अस्थाना (1999), सूर्य कुमार पांडेय (नवंबर 2000), राम स्वरूप दुबे (मई 2001), डॉ. विनय कुमार मालवीय (मई, 2004), डॉ. बानो सरताज (नवंबर, 2006), डॉ. शकुंतला कालरा (मार्च, 2007), राकेश चक्र (नवंबर,2011) विशेषांकों का अतिथि संपादन। ● जिंदगी अखबार हो कर रह गई (त्रैमासिक) का बाल साहित्य विशेषांक 1995 ● पत्रकार सुमन (मासिक) का बाल साहित्य विशेषांक ● विश्व में भारत (साप्ताहिक) का बाल साहित्य विशेषांक ● तथापि (शैक्षिक पत्रिका) ●अभिव्यक्ति (शैक्षिक पत्रिका) ● सृजन (शैक्षिक पत्रिका) ● बाल प्रभा (वार्षिक पत्रिका) का वर्ष 2012 से संपादन
स्तम्भ लेखन :
बाल दर्शन,मासिक, कानपुर में बाल साहित्य पुस्तक समीक्षा, राष्ट्रधर्म,मासिक, लखनऊ में बाल साहित्य मनीषी स्तंभ लिखा। संप्रति : देवपुत्र,मासिक इंदौर में बाल साहित्य की धरोहर स्तम्भ का लेखन। 

विशेष :
37 वर्षों से बाल साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय। प्रतिष्ठित पत्र- पत्रिकाओं और संकलनों में गीत, कविता, लघुकथा और बाल साहित्य की सभी प्रमुख विधाओं की एक हजार से अधिक रचनाएँ प्रकाशित। दूरदर्शन और आकाशवाणी के विविध केंद्रों से रचनाएँ प्रसारित। रचनाओं के अंग्रेजी, पंजाबी, सिंधी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, राजस्थानी, उर्दू, उडिया और नेपाली भाषाओं में अनुवाद। विविध विश्वविद्यालयों से आपके बाल साहित्य पर अनेक बार शोधकार्य सम्पन्न। अनेक संदर्भ कोशों, आलोचना ग्रंथों और शोध प्रबंधों में ससम्मान उल्लेख्य। बाल साहित्य संगोष्ठियों, सम्मेलनों में सक्रिय प्रतिभागिता/पत्र-वाचन/संचालन। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम में अनेक रचनाएँ संकलित।
संपर्क : 237, सुभाषनगर, सुभाष बाल विद्या मंदिर के पीछे,  शाहजहाँपुर -242 001 (उ.प्र.)
मोबाइल :  09451645033 (वाट्सएप)  -मेल : dr.npsanjay@gmail.com

7 टिप्‍पणियां:

Unknown ने कहा…

🙏🙏🙏🙏🙏🙏

पुलकी ने कहा…

मुझे आपसे इस vlog के माध्यम से जुड़कर बेहद खुशी हुई और इसलिए ज्यादा बढ़ गई कि मैं भी आप ही कि में एक मामूली सी लेखिका हूँ

डॉ. नागेश पांडेय संजय ने कहा…

हार्दिक आभार

डॉ. नागेश पांडेय संजय ने कहा…

हार्दिक आभार

डॉ. नागेश पांडेय संजय ने कहा…

हार्दिक आभार

डॉ. नागेश पांडेय संजय ने कहा…

धन्यवाद

डॉ. नागेश पांडेय संजय ने कहा…

Thanks